349आज कोरोना संक्रमण के 359 नए मामले, आज इस महामारी से 6 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 359 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 60155 हो गयी है।

आज प्रदेश में कोरोना के 359 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4542 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 451 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 12303 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14997 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 984 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 18 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 12 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 31 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 2 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 90 और हरिद्वार जिले में 63 नैनीताल जिले में 48 वही पौड़ी जिले में 24 और पिथौरागढ़ जिले में 13 रुद्रप्रयाग जिले में 13 टिहरी जिले में 7 और उधम सिंह नगर में 18 उत्तरकाशी जिले में 20 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 5 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 460 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

[smartslider3 slider=15]
