कपकोट विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने प्रथम नवरात्र को सूपी हरकोट सड़क का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट

आज  कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  बलवन्त सिंह भौर्याल  ने जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव  व ब्लाक प्रमुख गोबिन्द दानू  के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2करोड़96लाख10हजार रुपये की लागत से 4.775 किमी. सूपी हरकोट सड़क का नवरात्रि के शुभअवसर पर वैदिक मंत्रोंचार के साथ भूमिपूजन कर विधिवत शुभारंभ किया ।

क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग का भूमिपूजन कर,कार्य प्रांरम्भ कर क्षेत्रीय जनता को सौगात दी।
साथ माननीय विधायक  बलवन्त सिंह भौर्याल  ने सम्बंधित ठेकेदार को मोटरमार्ग के निर्माणकार्य को सुंदर, गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान मण्डल महामंत्री बलवीर टाकुली  क्षेत्र पंचायत सदस्य चरण सिंह  प्रधान  गंगा हरकोटिया, तारा देवी , नरेन्द्र सिंह , मण्डल मंत्री चन्द्रकला अधिकारी , दुर्गा धानिक , हर्ष सिंह टाकुली , मोहन राम , मोहन सिंह बिष्ट , यशपाल सिंह , चन्दन दानू , जगत सिंह टाकुली , देवेंद्र सिंह , सहित तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्त्ता ,क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।