प्रदेश में प्रतिदिन बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ने से अब अस्पतालों में बेड का संकट गहरा सकता है कोरोना संक्रमण के मामले 11 हजारी होने से प्रदेश की जनता के साथ साथ शासन प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं वही रोज संक्रमित मामले बढ़ने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 416 मामले सामने आए है और एक्टिव मरीजो की संख्या 4103 हो गए है।