आज 72 मामले आए सामने
प्रदेश के सभी जिले अब ऑरेंज जोन में
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
प्रदेश में आज शाम तक कोरोना संक्रमितओं की संख्या 317 हो गई है आज पूरे प्रदेश में 72 कोरोनावायरस मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश के सभी जिले ऑरेंज जोन में आ गए हैं जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी खड़ी हो गयी है।
दोपहर 3:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 298 थी और 53 कोरोनावायरस मामले डिटेक्ट किए गए थे जिस में सर्वाधिक मामले नैनीताल जिले में 32 पाए गए थे और अल्मोड़ा में 5 मामले चमोली में 3 चंपावत में 1 देहरादून में 7 पौड़ी में 1 टिहरी में 3 उधम सिंह नगर में 1 कोरोना केस सामने आया था।

शाम होते होते प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 317 हो गई है शाम 7:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर में 2 मरीज चमोली में 5 मरीज देहरादून में 4 और उधम सिंह नगर में 8 मरीज और कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले। इन सभी मरीजों में 1 कोरोना मरीज का अटेंडेंट और बाकी प्रवासी हैं जो अन्य राज्यों से लौटे हैं।

