
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जैसे-जैसे प्रवासी प्रदेश में पहुंच रहे हैं वैसे वैसे कोरोना मामले भी बढ़ते चले जा रहे हैं इस संबंध में आज राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते मामलों को देखते हुए घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूरे देश के साथ ही उत्तराखण्ड में भी केस बढ़ रहे हैं। शासन-प्रशासन इसकेलिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे यहां बैड, आक्सीजन, वेंटीलेटर, आईसीयू आदि आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। हमारे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे यहां मृत्यु दर कम है। बस कुछ सावधानियंा रखने की आवश्यकता है, जरूरी होने पर ही घर से निकलें, निर्धारित व्यक्तिगत दूरी बनाकर रखें, मास्क का अनिवार्यता से प्रयोग करें, कार्यस्थल पर सेनेटाईजेंशन की व्यवस्था हो और क्वारेंटाईन के नियमों का अक्षरक्षः पालन करें।
मुख्य सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि अभी तक कुल पाॅजिटीव केस 298 आए हैं इनमें से 56 केस ठीक होकर जा चुके हैं। वर्तमान में एक्टीव केस 238 हैं। पिछले कुछ दिनों में संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले में एक्टीव केस हैं। उत्तराखण्ड में सेम्पल के पाॅजिटिव पाए जाने की दर 1.75 प्रतिशत है। हमारे यहां संक्रमित मामलों में से मृत्यु की दर भी अन्य बहुत से राज्यों की तुलना में कम है। अभी इन कुछ दिनों में पाॅजिटिव केस सामने आए है। भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार इनका अगले 10 दिनों तक परीक्षण किया जाएगा। अगर इस दौरान इनमें कोई सिम्पटम नहीं पाए जाते हैं और 7 वें दिन से 10 दिन के तक बुखार नहीं है तो इन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
