दिल्ली से उत्तराखंड प्रवासियों को ला रही इनोवा कार गहरी खाई में गिरी

चंपावत के  सूखी ढांक क्षेत्र में हुआ हादसा

दी टॉप टेन न्यूज़ टनकपुर-चम्पावत।

चंपावत जिले के टनकपुर तहसील क्षेत्र के सुखिढाँक इलाके में एक इनोवा कार के अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिरने से तीन लोगो की मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।खाई में गिरी कार दिल्ली फरीदाबाद इलाके से पिथौरागढ़ जा रही थी।जो कि सुखिढाँक इलाके में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही टनकपुर एसडीएम व पुलिस बल ने मौके पर पहुँच खाई में गिरे लोगो को रेस्क्यू किया।इस दुर्घटना में दो यात्रियों की जंहा मौके पर ही मौत हो गई थी वही तीन घायलों को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय इलाज हेतु पुलिस व प्रशासन द्वारा पहुँचाया गया। जिसमें एक अन्य घायल की भी अस्पताल पहुँचते ही मौत हो गई।जबकि तो अन्य घायलों का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

कार दुर्घटना में मृतकों की पहचान 28 वर्षीय गिरीश राम, पुत्र धर्म राम  निवासी उदखोली थाना पञ्जुला गरुड़ बागेश्वर और 25 वर्षीय संतोष राम पुत्र गोविंद राम निवासी पुल खोली   बागेश्वर 21 वर्षीय सूरज सिंह  मल सुनी पुत्र होशियार सिंह  निवासी अखोली पिथौरागढ़,व चालक अरुण कुमार 36 वर्षीय पुत्र राजाराम मंडल निवासी फरीदाबाद सेक्टर 88 के रूप में हुई है।जबकि घायलों की पहचान मृतक सूरज का भाई दीपक मलसुनी व सन्तोष राम बागेश्वर के रूप में हुई है।दोनों घायलों का इलाज टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।