कपकोट बागेश्वर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने की उत्तराखंड प्रवासियों से अपील

राज्य सरकार कर रही है प्रवासियों को वापस बुलाने के इंतजाम बस धैर्य रखें

दी टॉप टेन न्यूज़ बागेश्वर

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में जहां लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है वहीं उत्तराखंड प्रवासी अपने राज्य में लौटने की कोशिश के साथ राज्य सरकार से मदद मांग रहे हैं इसी को देखते हुए कपकोट बागेश्वर के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बागेश्वर जिले के उत्तराखंडी प्रवासियों से अपील की है कि वह जहां हैं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए धैर्य रखें स्वयं की रक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें और उत्तराखंड सरकार धीरे धीरे सभी को राज्य में वापस ला रही है इसके लिए सरकार दिन-रात प्रयासरत है सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप ही कल से राज्य वासियों के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है जोकि कुमाऊं मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन और गढ़वाल मंडल के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रवासी उत्तराखंड वासियो को लेकर आएगी।