दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिव्यांग कर्मचारियों को सामान्य परिस्थितियों में सरकारी कार्यालयों में न बुलाने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य में लॉक डाउन 3 में मिली कुछ रियायतों के बाद सरकारी कार्यालयों को खोला गया है इनमें अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं वही राज्य की महिला कर्मचारियों जो कि गर्भवती हैं या जिनके बच्चे 10 वर्ष से कम उम्र के हैं को सामान्य परिस्थितियों में कार्यालयों में आने की छूट प्रदान की गई है इसी प्रकार राज्य में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को भी सामान्य परिस्थितियों में नहीं बुलाया जाएगा मुख्यमंत्री के आदेश से इन सभी को राहत मिली है
