दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कोविड-19 महामारी के लड़ाई में उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री और खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित रायपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं और पिछले 22 दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन इत्यादि राहत सामग्री भी उपलब्ध करवा रहे हैं इसके साथ ही वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं का भी निरंतर समाधान कर रहे हैं अपने कार्यालय में जन समस्याओं को सुनते हुए सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रख रहे हैं इस विषय पर लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए लोगों से निरंतर अपील कर रहे हैं साथ ही संकट की घड़ी में लोगों से कह रहे हैं कि जिम्मेदार नागरिक बनते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सामर्थ्य के अनुसार धनराशि सहयोग करें|
