दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट
कपकोट विधानसभा की ग्राम पंचायत हरसीला के कफोलि तोक में बृहस्पति वार शाम को करंट के चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति झुलस गए ।

वर्तमान में तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल बागेश्वर में और एक व्यक्ति का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है इस दुखद घटना पर क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जनप्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक ने प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपयो की मदद देने का वायदा किया है और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को जल्द ठीक कराने के निर्देश विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दिए हैं।

इस दौरान विधायक ने बागेश्वर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया इस दौरान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के साथ पंचायत क्षेत्र सदस्य हीरा सिंग बघारी लक्ष्मण देव लाल सिंह दीवान ग्राम प्रधान सुरेंद्र गढ़िया बिशन सिंह आदि जनप्रतिनिधि शामिल थे।
