दी टॉप टेन न्यूज़ हरिद्वार

आज भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 120 की जयंती है इस उपलक्ष पर कैबिनेट मंत्री / शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने खन्ना नगर हरिद्वार पर, बाबासाहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमेशा समानता के लिए संघर्ष किया तथा समाज के उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने समाज से छुआछूत को दूर करने के लिए लंबा संघर्ष किया था और अपना जीवन समाज से छूआछूत व अस्पृश्यता को दूर करने के लिए समर्पित किया था तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समानता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री थे और वह भारतीय संविधान के जनक भी हैं
बाबा साहिब द्धारा ,देश को वह संविधान दिया गया जिसने देश को एकसूत्र में बांधा। बाबा साहेब ने दलित व पिछड़े वर्गों में आत्मसम्मान की भावना का संचार कर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ा जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
