विधायक कपकोट ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

चिकित्सकों को दिए जरूरी दिशानिर्देश

दी टॉप टेन न्यूज़ (बागेश्वर)

कपकोट के विधायक  बलवन्त सिंह भौर्याल  ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा एलोपेथिक चिकित्सालय सानीउडियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खातीगाँव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनलेख, राजकीय प्राथमिक केंद्र शामा, राजकीय एलोपेथिक चिकित्सालय रीमा सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया ।
इस दौरान उन्होंने यहाँ तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से कोविड-19 को लेकर एहितयात बरतने को कहा ।
और विधायक ने स्वास्थ्य चिकित्सकों से कहा कीअस्पताल में आने वाले हर मरीजों का इलाज चिकित्सक पूरे मनोयोग से करें, कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार के पास सेनेटाइजर मास्क तथा अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।

उसके बाद माननीय विधायक ज ने शामा, पाँखुभनार, लाथी, नामतीचेताबड़ग, सहित अनेक  क्षेत्रों में जाकर जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण और रोकथाम के प्रति जागरूक किया और बताया की सरकार के द्वारा जनता के रोजमर्रा के चीजों के लिए पूरे इंतजाम किए गए है फिर भी यदि किसी भी प्रकार की परेशानी रहती है  तोआप तत्काल मुझे सूचित करें ताकि हम उचित माध्यम से यथासंभव मदद कर सकें ।