दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
दिनांक: 11 जुलाई: खटीमा ब्लॉक के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, अटल/ पी एम श्री विद्यालयों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधक गीता राम बंसल तथा प्रधानाचार्य रवींद्र पंत की उपस्थिति में कार्यशाला आरम्भ हुई। जिसका सभी बच्चों तक इंस्पायर अवार्ड योजना की जानकारी तथा इसके लाभ एवं प्रक्रिया पहुंच सके।
ब्लॉक विज्ञान समन्वयक निर्मल न्योलिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया। जिसमें अधिक से अधिक बच्चों को आइडिया बॉक्स का इस्तेमाल करते हुए स्कूल स्तर पर आइडिया कांटेस्ट के आयोजन के पश्चात पांच बेस्ट नवाचार पोर्टल पर अपडेट करने के लिए किस तरह के विचारों को प्राथमिकता दी जाय इस पर प्रस्तुतीकरण दिया।
इस अवसर पर शिवालिक चिल्ड्रन साइंस फाउंडेशन के विज्ञान मित्र विनय जोशी तथा सुमित पांडेय ने आइडिया विकास, तकनीकी पक्ष, डिजाइन एवं प्रोटोटाइप निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर रश्मि सिंह, ललित जोशी, एकता रस्तोगी, डॉ महेंद्र प्रताप पांडे, कीर्ति गहतोड़ी, प्रीति लोहिया, जय शंकर, प्रमोद कुमार सहित 45 शिक्षक उपस्थित रहे।
