मुख्यमंत्री का कुमाऊ दौरा:दूरस्थ एवं पहाडी क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता


बागेश्वर जिले के लिए एक अरब से अधिक मूल्य की योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (बागेश्वर) -मुख्यमंत्री ने आज बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अरब से ऊपर लागत की 26 योजनाओं का तथा कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए 31 करोड़ 64 लाख 98 हजार की लागत वाली ऊर्जा विभाग पेयजल लोक निर्माण पीएमजीएसवाई वन विभाग शिक्षा विभाग पूर्ति विभाग परिवहन सिंचाई राजस्व उच्च शिक्षा और नगर विकास की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री के बागेश्वर पहुंचने पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह और विधायक चंदन राम दास सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी नौकरी की कमी के कारण राज्य के युवाओं को रोजगार को अपनाना चाहिए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विगत तीन वर्षो से लगातार संतुलित विकास पर जोर दे रही हैं जिसमें दूरस्थ एवं पहाडी क्षेत्र का विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आज उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 98 हजार तक पहुंच चुकी हैं जिसे सरकार निरन्तर बढाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय औषद्यियों एवं फलों की खेती करने पर भी बल दिया। साथ ही बागेश्वर के कीवी उत्पाक कृषकों को बधाई देते हुए अन्य कृषकों से भी अपील की कि नई तकनीकि का समावेश करते हुए वे कीवी एवं सेब जैसे फलों का उत्पादन करें।

उन्होंने कहा भारत में टन सेब की खपत के अनुरूप उत्पादन अतयंत नगण्य हैं अत: सभी को इस दिशा में सोचने की आवश्यकता हैं ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हों और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद हैं जिसमें सांस्कृति एवं ऐतिहासिक पहलुओं का उभारने की जरूरत हैं, इसके लिए सरकार ने प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से छडी यात्रा को भी शुरू किया हैं।

उन्होंने कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल की मांग पत्र पर कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक गांव को सडक से जोडने की दिशा में कार्य कर रही हैं। मा0 क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास द्वारा विभिन्न सिंचाई नहरों की मांग पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंचाई मंत्री के साथ बैठक करते हुए विचार विमर्श कर घोषणा करने का आश्वासन दिया गया साथ ही उन्होंने विकास खंड गरूड में ब्लॉक सभागार बनाने की भी घोषण की।

सीएम रावत ने  अल्मोडा जनपद के जागेश्वर मंदिर की पेयजल योजना, जटगंगा के उद्गम स्थल को विकसित, जोगश्वर धाम के प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यकरण तथा मोक्ष दाह हरति शव दाह प्रणाली का निर्माण, सीवर लाइन का निर्माण करवाने की भी घोषणायें की गयी। इस अवसर पर  परिवहन मंत्री यशपाल आर्या द्वारा जनपद बागेश्वर के लिए 5 बसों की संचालन की घोषणा की गयी, जो बागेश्वर से दिल्ली एवं देहरादून आदि क्षेत्र के लिए संचालित की जायेगी। उन्होंंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय सूबे के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर यातायात सुविधायें उपलब्ध कराना हैं। उन्होंने  मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में जनपद बागेश्वर में नव निर्मित 132/33 विद्युत उपग्रह का संचालन संभव हो सका हैं जिससे स्थानीय जनता को बेहतर विद्युत सेवायें एवं तकनीकि युक्त विद्युत उपग्रह उपलब्ध हो सका हैं।

इस अवसर पर विधायक चंदन राम एवं बलवन्त सिंह भौर्याल द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संबंध में विभिन्न मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रस्तुत कियें। इधर जनपद में सीएम का जिले के दोनों विधायक एवं कार्यकर्ताओं सहित डीएम रंजना राजगुरू द्वारा मुख्यमंत्री  का जनपद आगमन पर हैलीपैड में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए अगवानी की गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शमशेर सतपाल, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरूड हेमा देवी, कपकोट गोविन्द सिंह दानू, सचिव उर्जा राधिका झॉ, जिलाधिकारी अल्मोडा नितिन भौदरिया, महानिदेश सूचना मेहरबान सिंह, पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, प्रभागीय वनाधिकारी मंयक शेशर झॉ, मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेश काण्डपाल द्वारा किया गया।