धौलछीना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी कार से घायलो को किया रेस्क्यू, पहुंचाया अस्पताल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा : आज धौलछीना कसाड़ बैंड के पास ऑल्टो कार UK04-G-0641 जो गंगोलीहाट से भीमताल की तरफ जा रही थी असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें कुल 04 लोग सवार थे।

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। स्थानीय लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया और उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र धौलछीना भिजवाया गया। जिसमें डॉक्टर द्वारा एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया हैं। शेष तीनों का उपचार चल रहा हैं

घायलों का विवरण-
1.दिपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष

2 सुशमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत नि० डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष,

3 प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष

मृतक का विवरण–
1. रेखा उप्रेती पत्नी सुबोध चंद्र पंत नि० तल्लीताल नैनीताल उम्र 65 वर्ष