दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने आज राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजपुर रोड, देहरादून में एन० एस० एस० की स्वयं सेविकाओं के लिए एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में हर्ष यादव सचिव वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने शिविर में उपस्थित एन० एस०एस० की स्वयं सेविकाओं को भारतीय संविधान के सरकार एवं न्यापालिका सम्बन्धी प्रावधान, जनपद देहरादून में नशे की समस्या, नशे के विभिन्न प्रकार एवं नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। ए० एन० टी० एफ० देहरादून के निरीक्षक रविन्द्र सिंह द्वारा भी जनपद देहरादून में नशे की समस्या, नशे के प्रसार को रोकने के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उठाये जा रहे कदमों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
शिविर में उपस्थित हुए व्यक्तियों की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के कार्यों, नालसा पोर्टल, नालसा स्कीम्, नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, प्रतिकर योजनाओं आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। कुमारी शुभी खन्ना द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर कविता कर पाठ भी किया गया। नशे के दुष्प्रभाव विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा एन० एस० एस० की स्वयं सेविकाओं के माध्यम से राजपुर रोड पर नशा मुक्ति विषय पर रैली भी आयोजित की गई।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा किया गया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी कविता सिंह रोहिला, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी देवली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित रहे।
वहीं आज ए० एन० टी० एफ० देहरादून के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र नया अवतार में आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया तथा नशा मुक्ति केंद्र नया अवतार में निवासरत व्यक्तियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


