दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
बागेश्वर : विधायक बागेश्वर पार्वती दास आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतक्वैराली के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं विधायक पार्वती दास ने हाईस्कूल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विधायक ने विद्यालय हेतु कम्प्यूटर कक्ष व कम्प्यूटर एवं पुस्तकालय हेतू पुस्तकें एवं कक्षा कक्ष का पुननिर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कांडपाल द्वारा विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई एवं विधायक पार्वती दास को विद्यालय की जरूरतों हेतु मांग पत्र दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र फर्सवाण निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल , दयाल कांडपाल प्रबंधक विद्यालय रेखा पाठक , सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।



