देहरादून में 3 जनवरी से भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून : देहरादून में भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना में भर्ती पूर्व 56 दिनों का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ले०कर्नल (अ०प्रा०) /जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने जी०एस० चन्द ने बताया कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों  सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना नौ सेना वायुसेना एवं पुलिस अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 03 जनवरी 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा।

जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 27 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह. 15 -सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरादून में दिनांक 02 जनवरी 2024 तक भेजना सुनिश्चित करेगें।

प्रशिक्षण के लिए आयु 17/1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45) प्रतिशत अकों से) हों (भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास) है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 से० मी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉडं साथ में लाना अनिवार्य है।
वहीं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के मोबाइल नंबर 7895148803/9410321614/8192814463 पर संपर्क कर सकते हैं।

Verified by MonsterInsights