बागेश्वर के विभिन्न मंदिरों के सौन्दर्यीकरण लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की स्वीकृति दी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

बागेश्वर से विधायक पावर्ती दास ने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों को ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व घोषणा के पूरा होने पर कहा कि तीनों पवित्र स्थानों के सौन्दर्यकरण होने से भक्तजनों को ओर सुविधाएं मिलेंगी व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं विधायक पार्वती दास ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बागेश्वर स्व0 चंदन राम दास के द्वारा करी गई कई घोषणाएं व अधूरे कार्य मुख्यमंत्री के सहयोग से पूरे किए जा रहे है और आगे भी शेष कार्य पूरे किए जायेंगे।

घोषणा के पूर्ण होने पर रघुवीर दफौटी खड़क दफौटी हेम बिष्ट ,जिला पंचायत सदस्य मदन राम , पंकज दफौटी नूतन साह , जीवंती कांडपाल , हरीश सोनी भुवन कांडपाल, नवीन रावल सहित कई लोगो ने मुख्यमंत्री एवं विधायक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।