भगत दा विशेष विमान से आज पहुँचे थे मुंबई
टॉप टेन न्यूज़(देहरादून)- उत्तराखण्ड के जन जन के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी 5 सितम्बर को सपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल बन जायेंगे।
भगत दा आज दिल्ली से विशेष विमान द्वारा मुंबई को रवाना हुए थे। भगत दा के साथ दीप कोश्यारी व मनीष कोश्यारी भी उनके साथ सपथ ग्रहण समारोह में मुंबई गए हुए है।भगत दा का सपथ ग्रहण समारोह जंहा पहले खुले में आयोजित होना था वही मुंबई में चल रही भारी बारिस के चलते शपथ ग्रहण समारोह अब राजभवन में ही आयोजित किया जाएगा।महाराष्ट्र के नव नियुक्त राज्यपाल भगत दा के आज महाराष्ट्र पहुँचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व शीर्ष अधिकारियो ने उनका स्वागत किया।
वही हम आपको बता दे कि 5 सितम्बर को होने वाले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के शपत ग्रहण समारोह को जंहा सादे समारोह में के रूप में आयोजित किया जाएगा।वही इस समारोह में भगत दा के परिवार जन व कुछ विशेष लोग ही इसमें शिरकत कर पाएंगे।लम्बे राजनीतिक जीवन के बाद महामहिम बने भगत दा जंहा अपने सादे जीवन के लिए जाने जाते है।उत्तराखण्ड के लोकप्रिय नेताओ में शुमार जन जन के भगत दा के महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर पूरे उत्तराखण्ड में खुसी की लहर है।
