लगभग 250 अज्ञात ग्रामीणों पर हुआ मुकदमा दर्ज

दीपक फुलेरा
खटीमा- उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार को सेकड़ो ग्रामीणों द्वारा उग्र प्रदर्शन करना उन्हें महंगा पड़ गया। खटीमा तहसील प्रशासन की लिखित शिकायत पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने लगभग 250 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पूरे प्रकरण के अनुसार मंगलवार को खटीमा के कुटरा गांव में 19 दिन पहले बैंक गार्ड भगवान सिंह भंडारी की संधिग्ध मौत का पुलिस द्वारा खुलासा ना किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने खटीमा नगर में जुलूस निकाल खटीमा तहसील में जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान लगभग पांच घँटे तक सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा तहसील खटीमा में जल्द खुलासे की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों के उग्र रवैये को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तहसील के गेटों पर ताले लगा तहसील को चारों तरफ से बंद कर दिया था। वही बाद में स्थानीय विधायक पुष्कर धामी के समझाने व एडिशनल एसपी के आश्वासन पर ही सेकड़ो ग्रामीण तहसील परिसर से हटे थे।इसी मामले पर तहसील प्रशासन खटीमा ने तहसील परिसर में तोड़फोड़ व सरकारी कार्य मे बाधा पहुँचाने को आधार बना 200 से 250 अज्ञात प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के खिलाफ खटीमा कोतवाली में लिखित तहरीर सोंपी थी। जिस पर कोतवाली खटीमा पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने व अपराधी बल का प्रयोग कर लोक सेवक के कार्य मे बाधा सहित विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा महेश चंद्र बिंजोला का इस प्रकरण पर कहना है कि मंगलवार के दिन खटीमा तहसील में सेकड़ो प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का काम किया था जिस पर तहसील प्रशासन की शिकायत पर लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पुलिस द्वारा अब पहचान कर उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह की अराजकता पुलिस द्वारा बर्दास्त नही की जाएगी।
