खटीमा(उधम सिंह नगर)– उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में सोशल मीडिया में दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा चैन स्नेचिंग किये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।यह वीडियो जंहा खटीमा के मुख्य चौक का बताया जा रहा है। वही अब वीडियो के शोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खटीमा कोतवाली पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान ले कार्यवाही शुरू कर दी है।
पिछले दो दिनों से खटीमा में शोशल मीडिया पर दो बाइक सवारों द्वारा एक महिला के गले से चैन छीनने का वीडियो वायरल हो है। चैन स्नेचिंग के वीडियो के वायरल होने की सूचना मिलने के बाद जंहा खटीमा पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है वही इस मामले में पुलिस ने अपना एक्शन भी शुरू कर दिया है। वीडियो खटीमा के मुख्य चौक का बता पिछले दो दिनों से शोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो पर खटीमा कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव का कहना है कि पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। यह वायरल वीडियो जंहा पुराना है वही इस वीडियो में जिस महिला के गले से चेन छीनी गई उस महिला से संपर्क कर इस वारदात के सम्बंध में शिकायत ली गई है।वीडियो को देख कर यह वीडियो खटीमा के मुख्य चोक का ही प्रतीक हो रहा है। वही वायरल वीडियो में चेन छीनते दिख रहे बदमाशो की पहचान की जा रही है।खटीमा पुलिस द्वारा चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो को गिरफ्तार करने के जल्द ही प्रयास किये जायेंगे।
