दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
काशीपुर- कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस द्वारा किसी मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और परिवार के लोगों में नोंकझोंक हो गई. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की बिगड़ते हालात को देखते हुए अन्य जनपदों की फोर्स को बुलाया गया है. दोनो पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई है. जिसमें महिला की मौत हो गई है और यूपी पुलिस के भी तीन सिपाही घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस आज किसी मामले में दबिश देने के लिए काशीपुर जेष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दी। जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
