दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के बाद आयोग के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी एस राजू ने इस्तीफा दे दिया था आज शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं जारी आदेश के अनुसार
अधिसूचना नियुक्ति
श्री राज्यपाल ‘उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2014 की धारा 7 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री गणेश सिंह मर्तोलिया, आई०पी०एस० (सेवानिवृत्त) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

