आज अल्मोड़ा में लगा स्वास्थ्य शिविर,  शुगर और हड्डियों की हुई निःशुल्क जांच

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा- आज रेडक्रॉस समिति और हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निः शुल्क स्वास्थ कैम्प का आयोजन हेल्थ केयर हॉस्पिटल मे किया गया। जिसमें सभी उम्र के लोगों की हड्डियों की जांच शुगर की जांच की गई। जांच में जिनकी हड्डिया कमज़ोर पाई गई उन्हें कैल्शियम की गोलिया दी गई। भारी वर्षा के बावजूद 45 लोगों ने अपनी जांच कराई इस अवसर पर डॉ जे सी दुर्गापाल अध्यक्ष रेड क्रास स्वास्थ्य समिति, हेल्थ केयर सेंटर के डॉ लक्ष्मण सुथर ने शिविर में आ रहे रोगियों की जांच की। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला रेड क्रास समिति मनोज सनवाल, आनंद सिंह बगड़वाल, दीप चंद्र जोशी , गीता मेहरा, मीता उपाध्याय , मीना भैसोड़ा, दीपा भंडारी ,मनोहर सिंह नेगी आदि ने स्वास्थ्य शिविर के संचालन में सहयोग दिया।

शिविर के आयोजक डॉ जे सी दुर्गापाल अध्यक्ष रेडक्रास स्वास्थ्य समिति ने कहा की कोरोना काल के बाद लोगों का शुगर लेवल बढ़ने लगा शरीर में ब्लड के थक्के जमने लगे जिसका सीधा असर हड्डियों पर पढ़ने लगा, यह सोच कर उनके मन में स्वास्थ्य शिविर लगाने का विचार आया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर लगाएंगे।

जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जनपद अल्मोड़ा शाखा द्वारा “आपकी हड्डीयां कितनी मजबूत है” इस स्लोगन को लेकर निः शुल्क स्वास्थ शिविर लगाया है। भविष्य में भी शिविरआयोजित किए जाएंगे लोगों ने वर्षा के बावजूद यहां आकर जांच कराई।

डॉ जे सी दुर्गापाल अध्यक्ष रेडक्रास स्वास्थ्य समिति

 

मनोज सनवाल ज़िला अध्यक्ष रेडक्रास समिति