देहरादून में राहुल गांधी की परिवर्तन रैली संपन्न

देहरादून – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने परेड ग्राउंड में विशाल परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश सैनिक बाहुल्य है, यह एक ऐसा प्रदेश है जहां से सबसे ज्यादा सैनिक देश की रक्षा में मौजूद है।
अपनी अन्य रैलियों की तरह आज भी राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे । रफाल के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला ; उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के किसानों को ठगा युवाओं को मूर्ख बनाया मोदी ने  देशवासियों पर गब्बर सिंह टैक्स लगाया है। यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो  वह पांच तरह के टैक्स हटाकर एक साधारण टैक्स लगाएंगे जो न्यूनतम होगा। राहुल गांधी ने कहा जीएसटी लागू होने से छोटे कारोबारियों को जो नुकसान हुआ है उनकी सरकार आने पर वह कम से कम टैक्स लगाकर क्षतिपूर्ति का प्रयास करेंगे । अपने संबोधन में राहुल गांधी कहते हैं यदि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनती है तो वह ठीक 10 दिन में अपने किए हुए वादे निभाएंगे । उन्होंने कहा  मध्य प्रदेश  छत्तीसगढ़  राजस्थान में  कांग्रेस की सरकार बनने पर  2 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया । वहीं उन्होंने  मौजूद युवाओं में से  एक युवा नितिन  से कुछ सवाल भी किए  उन्होंने कहा  केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद  उत्तराखंड में  45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है , उत्तराखंड के नौजवानों को  स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए किसानों को  उनकी फसल का  पूरा लाभ मिलना चाहिए  कांग्रेस सरकार के आने पर  वह किसानों के खेत के पास ही  फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा देंगे। अपने भाषण में  राहुल गांधी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पन्द्रह बीस लोगों का 3:30 लाख करोड़ रूपया कर्ज माफ किया है ।राहुल गांधी ने अदानी ,नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय विजय माल्या का जिक्र भी किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने पर पौड़ी लोकसभा सीट पर समीकरण गड़बड़ा गए है ।परेड ग्राउंड में मौजूद विशाल जनसभा को देख कर भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। अगर बात लोकसभा चुनाव 2009 की  जाए तो कांग्रेस ने पांचों सीटें जीतकर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था वही 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी पांचों सीट जीत कर कांग्रेस को जोरदार पटकनी दी थी ।अब देखने वाली बात यह है कि इस परिवर्तन रैली के बाद उत्तराखंड की लोकसभा सीटों में क्या कुछ परिवर्तन होता है राहुल की रैली सफल रहती है या असफल यह तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे।