बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार आज यमुना कॉलोनी में अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले । यहां गौरतलब है की बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार वर्ष 2007 से पूरे प्रदेश में व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षितो का एक शिष्ट दल आज अपनी
मांगों के निस्तारण करने को लेकर जगदीश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मिला।
बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षिततो की प्रमुख मांगे

1- प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 से 8 में एक व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाय।

2- 12 नवंबर 2014 भारत के राजपत्र के अनुसार राज्य सरकार नियमावली में संशोधन कर व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए नियमावली जारी करें।

3- 12 नवंबर 2014 भारत के राजपत्र के अनुसार व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए शासन में फाइल संख्या 26/2013 TC1 गतिमान है इस पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

4- प्रत्येक इंटर कॉलेज में व्यायाम प्रवक्ता पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए ।
5- हिमांचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड के बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारो को आयुसीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाय।

इस विषय पर शिक्षा मंत्री ने वर्तमान में
चल रही उच्च प्राथमिक विद्यालय में शासन में गतिमान फाइल पर सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया। शिक्षामंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्ट दल मेँ जगदीश चन्द्र पाण्डेय,अनिल राज,सुमन नेगी,अर्जुन लिंगवाल,संजय नेगी,हरेन्द्र खत्री,दीपक रावत,पूरन पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।