दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विकासनगर – प्रगति संस्था और वुमन फंड एशिया के सहयोग से विकास नगर में महिला मानव अधिकार और कानूनी जागरूकता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका रविवार को समापन हो गया जिसमें 53 महिलाएं ,ग्राम महिला स्वयं सहायता समूह,समूह सदस्य, वार्ड सदस्य कार्यकर्ता और आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मानवाधिकार और लिंग विशेषज्ञ, नागरिक समाज के सदस्य समाज के अभिनेता एवं अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य मंजू नेगी ने किया गया।
इस शिविर में उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाओं के साथ तलाक घरेलू हिंसा पति द्वारा मारपीट के केस आए दिन बढ़ते जा रहे हैं इसको रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता लानी होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा द्वारा और सीमा कटारिया द्वारा महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता के विषय में प्रतिभागियों को जानकारी दी ।
वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास की राज्य समन्वयक विमला ने प्रतिभागियोंसे महिला एवं बाल विकास की योजनाओं के विषय में चर्चा करने के साथ ही आशा कार्यकत्रियो को उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्य के विषय में चर्चा की।
वहीं प्रगति के लीगल ट्रेनर ने लोकतंत्र और कानूनी नागरिक और राजनीति के बीच अंतर्संबंध पर प्रतिभागियों को एक और मानवाधिकार और कैसे ग्रामीण महिलाएं लोकतंत्र में अपने नागरिक राजनीतिक और कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर सकती हैं विषय पर बताया।
श्रेय सकुमार ने लोकतंत्र पर महिला नेताओं के सामने आने वाली चुनौतियां और प्रतिभागियों के साथ उनके समाधान पर चर्चा की जबकि लीगल ट्रेनर कामोवर्धन ने घरे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी साझा की और लोकतंत्र में ग्रामीण महिलाओं के बारे में बताया कानूनी प्रशिक्षक प्रणीता ने महिला अधिकारों के प्रचार में पंचायती राज की भूमिका के बारे में चर्चा की इसके साथ ही ग्राम प्रधान नीला चांदपुर ने युवा महिलाओं और लड़कियों के लिए राजनीति में एक समान अवसर पर चर्चा की।
