उत्तराखंड में कम हो गए कोरोना संक्रमण के मामले,लेकिन खतरा अभी बाक़ी है

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के नये मामले अब बहुत कम हो गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए है। और प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा 343310 पहुंच गया है।

प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं 33 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 329554 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जिनमें देहरादून जिले से 10 ,हरिद्वार से 02, नैनीताल जिले से 01, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 20, टिहरी से 0, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 01, चमोली से 01, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 343310 मरीजों में से 329554 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6071 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7389 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 296 है। इधर रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत पहुंच गया है।