दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज देहरादून के गांधी पार्क में बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त से देहरादून में चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान 24 अगस्त को बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार काफी लंबे समय से प्रत्येक विद्यालय में एक व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन आज तक किसी की सरकार में बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की सुनवाई नहीं हुई जबकि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही अधिकारियों की बैठक करके प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए आदेश किया जाएगा और इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा ।
बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों में काफी रोष है इस कारण 24 अगस्त को देहरादून में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा आज बैठक में अजीत पयाल,देवेंद्र कुकरेती, यशपाल गुसाईं,मनमोहन सिंह, महेंद्र सिंह रावत,हर्षवर्धन, आलोक शाह,अर्जुन लिंगवाल, सुमन नेगी,आदि मौजूद थे
