मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन नये जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति, ये होंगे नये जनसंपर्क अधिकारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश की कमान नये मुखिया के संभालने के साथ ही जहाँ प्रदेश में अधिकारियों के दायित्वो में फेरबदल किया गया वही अब मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी और जनसंपर्क अधिकारियो की नियुक्ति की जा रही है।

सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन और जनसंपर्क अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी हुए है। प्रमोद कुमार जोशी नंदन सिंह बिष्ट,मुलायम सिंह रावत को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। पूर्व में भी तीन पीआरओ के नियुक्त के आदेश जारी कर गए थे और इसके साथ ही अब शासन के छः पीआरओ बन चुके है।
जारी आदेश के तहत  तीन अस्थाई निसंवर्गीय पद कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 28 फरवरी 2022 अथवा मुख्यमंत्री की स्वेच्छा अथवा सीएम के कार्यकाल जो भी पहले हो तक के लिए हैं।इन अधिकारियों के वेतन व भत्तों का निर्धारण वित्त विभाग की सहमति पर होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले विशेष कार्याधिकारी के तौर पर सत्य प्रकाश रावत और जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर भजराम पंवार, राजेश सेठी व गौरव सिंह को नियुक्ति दी गई थी।