मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुद्रपुर में गर्मजाेशी के साथ स्वागत की तैयारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ रुद्रपुर

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन की भावना से युवा कार्यकर्ता कार्य करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 जुलाई को ऊधम सिंह नगर जिले में होंगे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वह अपने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर के भ्रमण पर पहुचेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ ही संगठन के कार्यकर्ता भी उनका बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत करने की तैयारी कर रहे है। इस दौरान बाइक रैली से कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होकर उन्हें गंतव्य तक रवाना करेंगे।

पत्रकार वार्ता करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल रविवार को रुद्रपुर पहुंचे और आवास विकास स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कार्यकर्ता कोविड के दौरान लोगों की सेवा में डटे रहे और लोगों की हर संभव मदद की है जो कि सराहनीय है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों के मतदाता कार्ड बनवाने में कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में लोगों की मदद करे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा 23 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहली बार उधमसिंहनगर पहुच रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। साथ ही रोड शो में भारतीय जनता युवा मोर्चा का रोल रखते हुए उन्हें प्रत्येक विधान सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े काफिले के साथ उनके विधानसभा खटीमा तक ले जाया जाएगा। युवा मुख्यमंत्री के हाथों उत्तराखंड की बागडोर के बाद युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। और उन्होंने कहा कि वह युवा मुख्यमंत्री की देख रेख में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय भी होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गुंजन सुखीजा को संयोजक और हिंमाशु शुक्ला को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके बाद कुंदन लटवाल ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को ओलंपिक में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा बिट्टु बाठला, योगेश, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मौजूद थे।