दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज शनिवार को बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारो ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की । उनके द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विगत कई वर्षों से बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार प्रत्येक विद्यालय में व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए सड़कों पर आंदोलन करते आ रहे हैं और जब आप विपक्ष की भूमिका में थे तो आपके द्वारा बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन में सम्मिलित होकर अपना समर्थन भी दिया था और खुद भी चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द बीपीएड बेरोजगारों की नियुक्ति नहीं होने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई और उनको अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द व्यायाम शिक्षकों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।
इस मामले पर प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपको अपना वादा याद है इसके लिए बेरोजगार संघ आपका आभारी है।
*प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की मुख्य मांगे*
प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति वर्षवार वह वरिष्ठता के आधार पर की जाए
प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाए
शारीरिक शिक्षा विषय को कक्षा एक से कक्षा 12 तक अनिवार्य विषय बनाया जाए
उत्तराखंड राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट यानी 42 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष की जाए
इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, हरेंद्र खत्री, अर्जुन लिंगवाल,मनमोहन सिंह,नवीन रौतेला, आदि मौजूद थे ।
