दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 39 नये मामले आये और आज इस संक्रमण से सिर्फ 1 मौत हुई है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 341401 हो गयी है
आज 644 सत्रों में 59942 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 42088 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गयी है।
और 327346 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 698 हो गईं है।
आज 21637 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 23104 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7355 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा और चमोली जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,बागेश्वर जिले में 2 केस चंपावत जिले में 2 केस देहरादून जिले में 8 केस और हरिद्वार जिले मे 6 केस नैनीताल जिले में 5 केस वही पौड़ी में 1 केस आये और पिथौरागढ़ जिले में 3 केस रुद्रप्रयाग में 6 केस टिहरी जिले में 1 केस उधम सिंह नगर में 4 औऱ उत्तरकाशी जिले में 1 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 6002 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 2 नये मामले आये है । उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 536 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 148मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए है।

