उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 33 नए केस, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 1 मौत

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 33 नये मामले आये और आज इस संक्रमण से सिर्फ 1 मौत हुई है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 341307 हो गयी है
आज 378 सत्रों में 61701 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 41276 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गयी है।
और 327552 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 711 हो गईं है।
आज 24279 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 23458 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7352 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर और टिहरी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,अल्मोड़ा जिले में 6 केस चमोली में 1 केस चंपावत में 1 केस देहरादून जिले में 8 केस और हरिद्वार जिले मे 5 केस नैनीताल जिले में 3 केस वही पौड़ी में 1 केस आये और पिथौरागढ़ जिले में 5 केस उधम सिंह नगर में 1 औऱ उत्तरकाशी जिले में 1 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5992 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 4 नये मामले आये है और एक मरीज की मौत हुई हैं । उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 534 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 107 लोगों की मौत हो चुकी है और 133मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए है।