उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 44 नए केस, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से कोई मौत नही

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 44 नये मामले आये और आज इस संक्रमण से कोई मौत नही हुई है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 341274 हो गयी है
आज 370 सत्रों में 29486 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 40905 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गयी है।
और 327112 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 819 हो गईं है।
आज 24576 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 24266 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7351 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर चमोली रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,अल्मोड़ा जिले में 8 केस चंपावत में 2 केस देहरादून जिले में 11 केस और हरिद्वार जिले मे 8 केस नैनीताल जिले में 5 केस वही पौड़ी में 2 केस आये और पिथौरागढ़ जिले में 1 केस उधम सिंह नगर में 4 औऱ उत्तरकाशी जिले में 3 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5992 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 4 नये मामले आये है और और 9 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है । उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 530 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 106 लोगों की मौत हो चुकी है और 133मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए है।