मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किये

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश के नये मुखिया पुष्कर सिंह धामी अपनी कार्यशैली और लिए गए फैसलों को लेकर राज्य जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बना रहे है और मुखिया बनने के बाद उन्होंने बहुत से प्रशासनिक फेरबदल भी किये है जहाँ वो ईमानदार और कर्मठ और साफ सुथरी छवि के अधिकारियों को काम करने का मौका दे रहे है वही आज उन्होंने अपने तीन जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्यमंत्री के नए जनसंपर्क अधिकारी में राजेश सेठी मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह को नया जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है सचिव भोपाल सिंह मनराल की ओर से आदेश जारी करते हुए इन जनसंपर्क के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।