दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 77 नये मामले आये है और अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 340959 हो गयी है
आज 457 सत्रों में 46159 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 39360 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गयी है।
आज इस महामारी से कोई मौत नही हुई है, 326146 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 1506 हो गईं है।
आज 27420 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 27697 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7338 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 2 केस,बागेश्वर जिले में 1 चमोली जिले में 4 केस चंपावत जिले में 3 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 14 केस और हरिद्वार जिले मे 13 नैनीताल जिले में 10 पौड़ी गढ़वाल में 3 पिथौरागढ़ में 9 वही रुद्रप्रयाग में 10 केस आये और टिहरी जिले में 2 उधम सिंह नगर में 5 औऱ उत्तरकाशी जिले में 1 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5968 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 1 नया मामला आया है और आज 1 मरीजो की मौत इस बिमारी से हुई हैं और 1 मरीज इस बिमारी से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 510 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 102 लोगों की मौत हो चुकी है और 117 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए है।
