उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले , कोरोना संक्रमण से आज 69 हुए ठीक

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान जारी है।आज 60 वर्ष से अधिक के 187985 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 10733 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 470 सत्रों में 30435 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 107364 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 99 नये मामले आये है और 69 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.08% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98228 हो गयी है और 94380 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 728 हो गईं है ।
आज 10703 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 12399 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12578 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1704 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस चमोली में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 29 केस और हरिद्वार जिले में 23 नैनीताल जिले में 28 पौड़ी गढ़वाल में 3 ,रुद्रप्रयाग जिले में 2, उधम सिंह नगर में 10 औऱ उत्तरकाशी में 2 कोरोना केस आये और आज वही बागेश्वर चंपावत , पिथौरागढ़ टिहरी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1416 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।