उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 88 नए मामले , कोरोना संक्रमण से आज 61 हुए ठीक

देहरादून में सर्वाधिक 29 नये केस

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान जारी है।आज 60 वर्ष से अधिक के 165638 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 9251 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 436 सत्रों में 32299 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 103182 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 88 नये मामले आये है और 61 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.11% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98129 हो गयी है और 94311 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 6980 हो गईं है ।
आज 9433 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8587 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10965 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1704 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 4 केस बागेश्वर में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 29 केस और हरिद्वार जिले में 23 नैनीताल जिले में 6 पौड़ी गढ़वाल में 4 ,टिहरी जिले में 5, उधम सिंह नगर में 15 और उत्तरकाशी में 1 कोरोना केस आये और आज वही चमोली चंपावत , पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1416 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।