दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज तीरथ सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को राज्य सरकार का शासकीय प्रवक्ता बनाया गया है राज्य सरकार के प्रवक्ता के तौर पर आज से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सरकार के फैसलों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखेंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले मदन कौशिक यह संभाल रहे थे लेकिन प्रदेश के मुखिया के बदलने के बाद मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

