उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण ने किया सौ का आंकड़ा पार , कोरोना के 110 नये मामले आये

देहरादून में सर्वाधिक 40 नये केस

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रदेशो के मुख्यमंत्रियो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए बैठक की। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है।आज 60 वर्ष से अधिक के 143509 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 8029 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 315 सत्रों में 14179लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 102282 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 110 नये मामले आये है और 35 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.13% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98041 हो गयी है और 94250 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 672 हो गईं है ।
आज 12085 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7259 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9730 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1704 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 40 केस और हरिद्वार जिले में 34 नैनीताल जिले में 13 पौड़ी गढ़वाल में 2 पिथौरागढ़ जिले में 2, उधम सिंह नगर में 18 कोरोना केस आये और आज वही बागेश्वर चमोली चंपावत , रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तराकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1415 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।