नवनियुक्त सैनिक कल्याण मंत्री ने दिया उपनलकर्मियो को बड़ा तोहफा

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के नवनियुक्त सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लिमिटेड के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे लगभग 22000 से ज्यादा युवाओं के लिए उनकी सेवा समाप्ति के संबंध में जारी किए गए पूर्व आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करा दिया है। आज सैनिक कल्याण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश जारी किए गए।
लंबे समय से उपनल कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे और उपनल कार्मिकों की सेवा समाप्ति किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए थे। आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इन सभी आदेशों को निरस्त करवा दिया । इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, अपर सचिव सैनिक कल्याण प्रदीप सिंह रावत, उपनल एमडी पीपीपीएस पाहवा आदि उपस्थित रहे।