सल्ट उपचुनाव की तिथि की हुई घोषणा

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव की तिथि घोषित हो गयी है।भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा करते हुए कहा कि 17 अप्रैल को सल्ट उपचुनाव के लिए मतदान होगा तो 30 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगें और 3 अप्रैल को नाम वापस लिए जाएंगे और 2 मई को वोटों की गिनती करी जाएगी।