दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत आज उत्तराखंड के 10 वे मुख्यमंत्री बन गए हैं।उन्होने आज शाम को अपने पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद की शपथ दिलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि आपका प्रशासनिक अनुभव राज्य के काम आएगा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी नव नियुक्त मुखयमंत्री को शुभकामनाएं दी हैऔर कहा कि तीरथ सिंह रावत मेरे छोटे भाई की तरह है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है मुझे उम्मीद है की वो अच्छा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह सरकार की चार साल की उपलब्घियां और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जाएंगे।वह राज्य के पर्यटन तीर्थाटन को आगे बढ़ाएंगे।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विस्वास किया सभी का धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि आप राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।श्री राम से आपके उज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी नाव नियुक्ति मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
