दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से चल रहा सियासी तूफान आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पद से इस्तीफा देने के बाद थम गया है लेकिन अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार की शाम को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह देहरादून पहुंच गए है और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दोनों केंद्रीय नेताओं की आगवानी की। अब मुख्यमंत्री की दौड़ में डॉ धन सिंह रावत,अनिल बलूनी, सांसद अजय भटट और सुरेश भट्ट बताये जा रहे है।
कल बीजेपी कार्यालय में सुबह 11 बजे भाजपा विधानमंडल की बैठक होने जा रही है जिसमे बीजेपी के सभी विधायकों के साथ ही सांसदों को भी बुलाया गया है।कल की बैठक के बाद ही माना जा रहा 11 मार्च को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर राज्य को दसवााँ मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

