उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है।आज 60 वर्ष से अधिक के 36715 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 1785 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 243 सत्रों में 22748लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 60636 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 58 नये मामले आये है और 26 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.14% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97480 हो गयी है और 93715 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 662 हो गईं है ।
आज 8841 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8893 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10257 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1695 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चमोली जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस चंपावत जिले में 6 केस और देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण 13 केस और हरिद्वार जिले में 10 नैनीताल जिले में 27, उधम सिंह नगर में 7 कोरोना केस आये। वही आज अल्मोड़ा बागेश्वर पौड़ी पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1408 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।