दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है।आज 60 वर्ष से अधिक के 11752 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 60 वर्ष के बीच के 581 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 205 सत्रों में 19071लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 39196 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 100 नये मामले आये है और 19 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात आज इस महामारी से कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.26% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97234 हो गयी है और 93594 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 542 हो गईं है ।
आज 8432 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7885 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7923 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1692 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस आया चमोली में 2 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण 20 केस और हरिद्वार जिले में 13, नैनीताल जिले में 55, पौड़ी जिले में 3 पिथौरागढ़ में 3 और उधम सिंह नगर में 3 कोरोना केस आये। वही आज बागेश्वर चंपावत रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1406 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
