[smartslider3 slider=”19″]
पिछले 24 घंटो में 11 लोगो की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा है कोरोना के कम होते मरीजो की संख्या से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी कुछ राहत महसूस कर रहा है। लेकिन आज कोरोना से 11 मरीजो की मौत हो गई हैं। आज पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 184 मामले आये है और आज 276 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।
कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ बढ़कर 94.16% प्रतिशत हो गया है।सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 184 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 93961 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 2643 हो गईं है ।
आज 12587 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12690सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11963 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1589 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 4 केस आये है, बागेश्वर जिले में आज 2 केस सामने आये है , चमोली जिले में आज 2 केस आये और चम्पावत जिले मे आज कोरोना का 1केस आया है वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 89 और हरिद्वार जिले में 18 नैनीताल जिले में 43 वही पौड़ी जिले में 6 केस और पिथौरागढ़ जिले में आज 1 रुद्रप्रयाग जिले में 2 केस सामने आये है और टिहरी जिले में 3 केस और उधम सिंह नगर में 9 उत्तरकाशी जिले में 4 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1257 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
