सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम, 4 मई से शुरू हो जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं

[smartslider3 slider=”19″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तारीखों का घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार शाम को कर दी है परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से आरंभ होगी और 10 जून तक खत्म होगी और एक मार्च से प्रैक्‍टिकल होंगे। प्रैक्‍टिकल के बाद परीक्षाएं शुरू हो जाएगी इसके साथ ही 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे आएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा है कि सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन बिल्कुल नहीं होंगी। इन्हें पहले की तरह ही ऑफ़लाइन कराया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव वीडियो के जरिए सीबीएसई परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। हर साल बोर्ड परीक्षा फरवरी के महीने से शुरू होकर मार्च में समाप्त होती थी और परिणाम मई तक घोषित किया जाता था। इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से शैक्षणिक सत्र विलंब से शुरू हुआ और कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गईं इस बीच अटकले लगाई जा रही थी की सायद इस बार बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा हमेशा की तरह केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 10 जून 2021 तक पूरी की जाएंगी। परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू की जाएंगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण विशेष परिस्थितियों में इस बार सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के लिए 30 फीसद पाठ्यक्रम कम किया है। इसके अलावा बोर्ड ने पेपर पैटर्न में भी कुछ अहम बदलाव किए हैं।